Modi Cabinet Expansion: सदानंद गौड़ा, निशंक, गंगवार के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी दिया इस्तीफा

By: Pinki Wed, 07 July 2021 3:10:52

Modi Cabinet Expansion: सदानंद गौड़ा, निशंक, गंगवार के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी दिया इस्तीफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। सूत्रों के मुताबिक नए बदलाव के बाद ये सबसे युवा मंत्रिमंडल हो सकता है। ताजा जानकारी के मुताबिक, 43 नेता शपथ लेंगे। आज शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले कुछ मंत्रियों ने पद से इस्तीफा दे दिया। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी प्रमुख हैं। इसके साथ ही सदानंद गौड़ा ने भी इस्तीफा दे दिया है। कैबिनेट विस्तार से पहले मोदी सरकार के 10 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है इसमें संजय धोत्रे, थावरचंद गहलोत और राव साहब पाटिल भी शामिल हैं। इसके साथ ही रतन लाल कटारिया ने भी इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही प्रताप सारंगी और अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन स्वास्थ्य मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया है।

निशंक ने बताई इस्तीफे की वजह

एक सूत्र ने बताया कि रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है । निशंक कुछ समय पहले कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। ठीक होने के बाद उन्हें दोबारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मद्देनजर अस्तपाल में भर्ती होना पड़ा था ।

मोदी के मंत्रिमंडल में आज शामिल होने वाले मंत्रियो में 12 अनुसूचित जाति, 8 आदिवासी और 27 पिछड़े वर्ग से हो सकते हैं। इस कैबिनेट की तस्वीर भी करीब-करीब साफ हो चुकी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुप्रिया पटेल, नारायण राणे, हिना गावित, सुनीता दुग्गल, पशुपति पारस, मीनाक्षी लेखी समेत कई नेता प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच रहे हैं। इस वक्त केंद्रीय मंत्रिमंडल में वक्त 53 मंत्री हैं, संभावना है कि नए विस्तार के बाद इसकी संख्या बढ़कर 81 हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बुधवार सुबह से ही उन नेताओं और मंत्रियों का आना जाना जारी है, जिन्‍हें आज कैबिनेट में जगह मिल सकती है। खबर है कि कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी संभावित मंत्रियों से बात कर रहे हैं। पीएम मोदी सभी मंत्रियों से बात कर उन्‍हें आगे की रणनीति समझाएंगे और बेहतर काम करने का मंत्र भी देंगे।

इनका नाम हुआ फाइनल

1. ज्योतिरादित्य सिंधिया
2. सर्बानंद सोनोवाल
3. पशुपति नाथ पारस
4. नारायण राणे
5. भूपेंद्र यादव
6. अनुप्रिया पटेल
7. कपिल पाटिल
8. मीनाक्षी लेखी
9. राहुल कसावा
10. अश्विनी वैष्णव
11. शांतनु ठाकुर
12. विनोद सोनकर
13. पंकज चौधरी
14. आरसीपी सिंह (JDU)
15. दिलेश्वर कामत (JDU)
16. चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)
17. रामनाथ ठाकुर (JDU)
18. राजकुमार रंजन
19. बी एल वर्मा
20. अजय मिश्रा
21. हिना गावित
22. शोभा करंदलाजे
23. अजय भट्ट
24. प्रीतम मुंडे

ये भी पढ़े :

# Modi Cabinet Expansion 2021: आज शाम 6 बजे 43 नए मंत्री लेंगे शपथ, इनमें से 24 के नाम तय

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com